खास स्टॉक: पराग मिल्क में 12% की तेजी, अच्छे नतीजों का मिला फायदा | Free Intraday Tips

Share:

खास स्टॉक: पराग मिल्क में 12% की तेजी, अच्छे नतीजों का मिला फायदा


अच्‍छे नतीजों की वजह से पराग मिल्‍क फूड्स के शेयर में 12% की तेजी आई है। कंपनी का शेयर सोमवार को 345.50 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया। पराग मिल्‍क फूड्स का यह  52 सप्‍ताह का हाई लेवल है। कंपनी के शेयर के भाव 336.60 रुपए पर क्लोज हुए।  

share market tips
Share Market Tips
ऐसी रही शेयर की चाल 
शुक्रवार को पराग मिल्‍क के शेयर 308.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को कारोबार की शुरुआत 310 रुपए की कीमत से हुई। कारोबार के दौरान  शेयर में  12% की तेजी आई है। कंपनी का शेयर सोमवार को 345.50 रुपए के हाई लेवल तक भी गया। 
ये है तेजी की वजह
दरअसल, पराग मिल्‍क फूड्स के FY18 Q4 के नतीजे आए हैं। इन नतीजों में कंपनी ने सालाना आधार पर प्रॉफिट में 18 फीसदी का ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट  26.2 करोड़ रुपए रहा है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 22.1 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट रहा था।
वहीं सालाना आधार पर आय  में 20.9% की तेजी आई है। कंपनी की आय 517 करोड़ रुपए रही है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल आय 428 करोड़ रुपए थी।
कंपनी के बारे में
पराग मिल्‍क फूड्स प्रा. लि. 1992 में स्‍थापित किया गया था। इसकी स्‍थापना तब हुई जब छुट्टियों के दौरान को-ऑपरेटिव्‍स दूध नहीं लेते थे, और किसानों को दूध फेंकना पड़ता था। 2008 में कंपनी ने भारत का सबसे बड़ा चीज प्‍लांट्स स्‍थापित किया। यह भारत की सबसे बड़ी मॉडर्न डेयरी फार्म में से एक मानी जाती है। 




No comments